केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलकर प्रयागराज में एम्स बनाने की मांग की

अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में ऐम्स स्थापना की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में प्रयागराज से जुड़े और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर ज्ञापन देकर मांग की । की प्रयागराज में एम्स बनाने की दिशा में वह अपने स्तर से प्रयास करें क्योंकि श्री नकवी प्रयागराज के ही हैं । और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत प्रयागराज से से किया एम्स की स्थापना संकल्प अभियान के संयोजक अधिवक्ता एवं भाजपा नेता विजय कुमार द्विवेदी ने श्री नकवी से बताया की प्रयागराज की आबादी लगभग 70 लाख है और गंभीर रूप से अस्वस्थ लोगों को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता है। ऐसे में आप प्रयास करके प्रयागराज में एम्स की स्थापना कराने की कृपा करें श्री नकवी को प्रयागराज के तमाम संगठनों द्वारा दिए गए समर्थन पत्र को भी दिया गया और यह भी अवगत कराया गया की प्रयागराज की फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल जी ने इस प्रकरण को लोकसभा में प्रमुखता से उठाया श्री नकवी ने प्रधानमंत्री जी से इस मुद्दे पर वार्ता करने का आश्वासन दिया। आज प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी से मिलकर एम्स के संदर्भ में उन से चर्चा की गई श्रीमती द्विवेदी ने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर एमसी स्थापना के लिए अनुरोध किया प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री विजय द्विवेदी अनिल जोशी अतुल शुक्ला विजय मिश्रा अवधेश पांडे शामिल रहे।


