Latest

राखी बंधवाने के बाद लौट रहे बीएचयू के डाक्टर से गाली गलौज

पिस्टल सटाकर दी धमकी,मामला थाने पहुंचा पुलिस हुई सक्रिय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राखी बंधवाने के बाद लौट रहे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के डाक्टर राहुल आनंद से गाली-गलौज करने व पिस्टल सटाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। वह अपने भाई के साथ रक्षाबंधन त्योहार के बाद कार में वापस वाराणसी जा रहे थे। तभी घटना हो गई डाक्टर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मुकदमा कायम किया है।सूत्रों से पता चला कि कैंट थाना क्षेत्र के स्टैनली रोड बेली कालोनी निवासी श्याम लाल के बेटे राहुल आनंद बीएचयू में बतौर सीनियर रेजिडेंट कार्यरत हैं। रविवार दोपहर वह धूमनगंज में रहने वाली अपनी बहन के पास राखी बंधवाने के लिए गए थे। इसके बाद अपने भाई शशांक के साथ कार से वापस वाराणसी जा रहे थे। तभी सप्लाई डिपो के पास उनकी कार में एक ईको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। फिर ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार रोकते ही ईको स्पोर्टस कार से एक व्यक्ति पिस्टल और दूसरा शख्स डंडा लेकर उतरा और वे दोनों उनसे गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध करने पर पिस्टल सटाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हालांकि कुछ राहगीरों के आने पर धमकी देने वाले अपनी कार में बैठकर चले गए। मगर घटना से परेशान डाक्टर थाने पहुंचे और फिर कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button