Latest
लाखों देशभक्तों ने सामूहिक वंदे मातरम गीत गाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज के पी कॉलेज के मैदान में रविवार को तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित के भाव को लेकर एक लाख देशभक्तों ने सामूहिक वंदे मातरम गीत गाकर प्रयाग की धरती पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। चंद्रशेखर आजाद, रमेश मालवीय, त्रिलोकीनाथ कपूर जैसे बलिदानियों की धरती रविवार को स्वाधीननता के 75 वे वर्ष में 75 बालिकाओं के नेतृत्व वंदे मातरम के गीत से गुंजायमान हो उठी। अमृत महोत्सव समिति प्रयाग के तत्वावधान में केपी ग्राउंड में 100000 देशभक्तों के विशाल समूह ने समवेत स्वरों में वंदे मातरम गीत का गायन कर देश पर मानो सर्वस्व न्योछावर करने के संकल्प का शंखनाद कर दिया।




