Latest

पुराने शहर में निकला फ्लैग मार्च, चुनाव व होली शबेरात त्यौहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना

(अनंत पांडे) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्योहारों के मद्देनजर प्रयागराज पुलिस प्रशासन के द्वारा पुराने शहर के विभिन्न हिस्सों में पैदल मार्च निकाला गया और फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता को ताकीद किया गया कि त्योहारों के मद्देनजर किसी भी तरह की असमाजिक तत्वों और गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लोगो पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञात हो कि होली शबेरात और चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण शहर में धारा 144 लागू किया जा चुका है और कोविड अधिनियम लागू है जिसके कारण किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में भी पाबंदी है।

Related Articles

Back to top button