Latest

बसपा ही बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार- अर.बी. गौतम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम ने झूंसी के त्रिवेणीपुरम स्थित डा. अम्बेडकर पार्क में रिटा. मार्निंग वाकर अधिकारियों को बसपा की रीतियों नीतियों और मिशन मूवमेंट पर चर्चा करते हुये बताया कि बसपा बहनजी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा आम चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकर बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बसपा के शासन में सर्वजन के अधिकारियों और आम लोगों की जमीनी स्तर पर कार्य कीर है। प्रदेश की सर्वसमाज की आम जनता बसपा के 2007 से 2012 तक के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है। आपसी गिला शिकवा को ताख पर रखकर एक एक वोट बसपा के लिये जोड़ना है। एक एक बूथ जीतकर विधानसभा की सभी सीटे जीतनी है।

आरडी प्रसाद, रामेन्द्र नाथ, महेन्द्र नाथ, फूलगंन शास्त्री, रामजियावन, जीयूत प्रसाद, गेंदालाल, काशीनाथ, रामजी राम, आशाराम, अनंतलाल, फूलचन्द्र, अनिल कुमार, छोटेलाल, बलवन्त गौतम, अरुण राव, प्रयाग चौधरी, भाष्कर आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button