Latest

मेजा लूट कांड के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, माल सहित तीन गिरफ्तार

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। गत दिवस इलाकाई थाना क्षेत्र के बकचूंदा गांव के मटिही मजरा निवासी अमरनाथ पाण्डेय के बेटे की बारात से रात में वापस लौट रही बेटियों के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को क्राइम ब्रांच व इलाकाई पुलिस के संयुक्त आपरेशन के दौरान शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तीन अपराधियों को धर दबोचा, जबकि दो अन्य रात के अंधेरे में भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसओजी नारकोटिक्स की टीम-अतुल सिंह राठौर,महावीर सिंह, मनोज सिंह, अनुराग यादव, संतोष यादव अवनीश कुमार। एसओजी टीम-वृंदावन राय, मोहित राय, अंगद गिरी, विक्रम सिंह, अनिल सिंह, अमित राय व मेजा थाने की टीम-सुनील बाजपेई, रवि शर्मा, प्रीत पांडे, हेड कांस्टेबल रामधनी, कांस्टेबल अरविंद चौबे व कांस्टेबल अरविंद चौबे मंडी समिति के समीप घेराबंदी करते हुए संदिग्ध स्वीफ्ट कार व टीवीएस मोपेड सवारों को रोक लिया। बदमाश हवाई फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश जयप्रकाश शर्मा उर्फ टिंकू पुत्र कृष्ण कांत शर्मा निवासी टुड़िहार, मेजा को गोली लगने से घायल होने और उसके दो अन्य साथी नीरज मिश्रा पुत्र प्रेमचंद्र मिश्रा निवासी देवरीकला, करछना व दिलीप उपाध्याय पुत्र रामबहादुर उपाध्याय निवासी टुड़िहार, मेजा को धरदबोचा।

*बरामदगी का विवरण*
1-Tvs मोपेड
2-स्विफ्ट मारुति सुजुकी
३- लूट के जेवरात
4 – 1 अदद 12 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस
5 1 अदद 315 बोर तमंचा व 3 जिंदा कारतूस
*फरार अभियुक्त*
1आंसू तिवारी पुत्र करमचंद पता बकचुन्दा थाना मेजा प्रयागराज
2 रमेश चंद्र पासी पुत्र आदित्य प्रसाद पता चिलबिला थाना मांडा प्रयागराज
3 अज्ञात हैं।

Related Articles

Back to top button