Latest

महाप्रभु में गर्मजोशी के साथ एथलान – 2021 का हुआ उद्घाटन

(अनन्त पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जीतने वाले हमेशा कुछ अलग नहीं करते बल्कि वही चीज वह अलग तरीके से करते हैं। इस अवधारणा को जीवंत बनाते हुए श्री नारायण आश्रम स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल ने विद्यालय खोलते ही सर्वप्रथम बच्चों के सबसे प्रिय खेल का आयोजन किया। चार दिवसीय इंटर हाउस स्पोर्ट्स कंपटीशन एथलॉन 2021 का आयोजन दिनांक 25 अगस्त से 28 अगस्त 2021 तक किया जाएगा जिसमें कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
‘एथलॉन – 2021’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष ,व्यापार मंडल सिविल लाइंस के श्री नीरज जयसवाल तथा व्यापार मंडल सिविल लाइंस टीम के अन्य सदस्य विशाल कनौजिया, अनिल गुप्ता, इंजीनियर जे०एस० बिरदी एवं पंकज चौधरी सीनियर जर्नालिस्ट (news24), सिमप्रीत कौर एवं सर्वजीत बिरदी आदि की उपस्थिति में फ्लैग ऑफ करके खेल का भव्य उद्घाटन किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रविंदर बिरदी ने उनको विद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर किया साथ ही इस खेल में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ने वाले सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का तहे दिल से स्वागत किया। प्राचार्या श्रीमती बिरदी ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि विद्यालय खुलते ही खेल का आयोजन ना केवल विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय करेगा बल्कि सशक्त रूप से अधिगम में सहभागी भी बनेगा। इस एथलॉन 2021 के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी खेल का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा जिससे शिक्षक एवं शिक्षार्थी के बीच भावनात्मक एवं व्यवहारिक जुड़ा बन सके।

Related Articles

Back to top button