डीआईजी के निर्देशों का दिखा असर पुलिस अपहृत तीन लड़कियों को पंद्रह घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

शंकरगढ़ प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शंकरगढ़ की पुलिस टीम ने मिशन शक्ति के तहत लगातार प्रयास व दबिश देकर क्षेत्र से अपहृत लड़कियों को महज पंद्रह घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उक्त घटना शुक्रवार की रात डूडा कालोनी शंकरगढ़ में सोते हुए तीन लड़कियों की अपहृत होने की सुचना पर तत्काल शंकरगढ़ थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने अभियोग पंजीकृत कर गंभीरता से संज्ञान में लिया।डीआईजी एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा महिलाओ से जुड़े मामले को गंभीरता से लेने हेतु दिए गये आदेश व निर्देश के कड़ी में एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ बारा अवधेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में थानाध्यक्ष ने सर्विसलांस प्रभारी की मदद से अपहृत करिश्मा करीना रुबीना (काल्पनिक नाम)को लगातार प्रयास के बाद आज सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।अपहृत लड़कियों की बरामदगी में डीआईजी का सराहनीय मार्गदर्शन रहा है। बरामद लड़कियो को जब परिजनों को पुलिस टीम सुपुर्द किया । तो उन्होंने सराहना करते हुए सभी टीम का धन्यवाद किया ।




