Latest

पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्म दिवस

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। जनसंघ के संस्थापक पं श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया।

पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में आयोजित एक कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें याद किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रयागराज बिभवनाथ भारतीय ने की और कहा कि पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को सही दिशा में ले जाने के लिए जनसंघ का गठन किया था जो कि बाद में भाजपा बनी और आज विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

इस अवसर क्षेत्रीय सह संयोजक आशीष मिश्रा मुन्ना व कार्यकर्ताओं से पं मुखर्जी के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके आशीष मिश्रा ने मिष्ठान वितरित किया और कार्यकर्ताओं से पंडित मुखर्जी के दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किए।

इस मौके पर शैलेश मिश्रा मोनू तिवारी गिरीश मिश्रा शिवम समी बिपिन तिवारी मोनू यादव पवन मिश्रा अरुणेश शुक्ला मोनू शुक्ला आकाश छोटू राहुल सौरभ आदि लोग रहे

Related Articles

Back to top button