Latest

जन्माष्टमी पर्व पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज एक संदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं वा बधाई दी है। श्री नंदी ने अपने संदेश में कहां है कि भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श उनके कर्म योग का ज्ञान आज भी प्रासंगिक है भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन ही एक संदेश है हम सभी लोगों को उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने देश व प्रदेश वासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रेम आपसी भाईचारे की भावना हर्षोल्लास अपने गौरवशाली संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप भगवान श्री कृष्ण जी की जन्माष्टमी का त्योहार मनाए लेकिन कोरोना के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन भी अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button