मोर पंख पर विराजित बैरहना के राजा, देंगे भक्तों को शुभ आशीष

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति पुराना बैरहना के संयोजक आशीष पांडेय के अनुसार शुक्रवार 10 सितंबर 2021 को इस बार 4 फुट की प्रतिमा आचार्य चोटी पंडित के मुखारविंद से निकले वैदिक मंत्रोच्चार से प्रतिस्थापित की जाएगी। 10 सितंबर से 14 सितंबर 2021 तक चलने वाले पांच दिवसीय गणेश महोत्सव, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सीमित दायरे में मनाया जाएगा। दर्शनार्थियों को कोरोना की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए बैरहना के राजा का दर्शन कराया जाएगा, दिनांक 10 सितंबर को एक क्विंटल बेसन के लड्डू का भोग लगेगा। 13 सितंबर को महाप्रसाद का वितरण होगा। मौके पर सर्वश्री प्रदीप पाण्डेय संरक्षक, कैलाश चंद्र पाण्डेय, राहुल पाण्डेय कोषाध्यक्ष, तीर्थराज पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय, सुमित मिश्रा, प्रशांत केसरी, ज्योत प्रकाश, राकेश साहू, विशाल शर्मा, अरुण शर्मा, हरि शंकर सोनी, राम जी आदि लोग सम्मिलित रहे।



