Latest

शहर में डेंगू के आठ और मरीज मिले

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डेंगू तेजी से फैल रहा है। 24 घंटे के अंतराल में आठ और मरीज मिले हैं। तीन दिन में 19 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 75 हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को आठ नए मरीज मिले हैं। कोरांव, शांतिपुरम, बाई का बाग, जॉर्जटाउन, सिंचाई कॉलोनी गोविंदपुर, शिवकुटी, पुराना कटरा में संक्रमित मिले हैं। अबतक 53, जबकि गांव में 22 मरीज मिले हैं। मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह के अनुसार 12 सक्रिय मरीज हैं, इसमें से छह अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए कई मोहल्लों में कीटनाशक छिड़काव किया गया। कालिंदीपुरम, नैनी, बैंक रोड, लाउदर रोड, गोविंदपुर, डीजे हॉस्टल में अभियान चलाकर छिड़काव किया गया। लोगों से पानी एकत्र नहीं करने व सफाई पर खास ध्यान देने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button