वर्मा क्रिकेट क्लब चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वर्मा क्रिकेट क्लब ने देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को चार रन से हराकर डीएस स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
भानु प्रताप अकादमी झूसी मैदान पर रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में वर्मा क्लब ने 30 ओवर में 150 रन (चंदन सिंह 45, शिवम सिंह 34, अंशु मौर्य तीन, करन भारतीय दो विकेट) बनाकर देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 30 ओवर में 146 रन (विकास कुमार 50, शिवम पाल 25, पीयूष मिश्र व शाश्वत मिश्र दो-दो विकेट) पर समेट दिया।
मुख्य अतिथि ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता और विशिष्ट अतिथि श्यामबाबू गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किये। चंदन को मैन ऑफ दि मैच, किशन कुमार को बेस्ट बैट्समैन, रिषभ सोनकर को बेस्ट बॉलर एवं कार्तिक यादव को मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। संचालन आयोजन सचिव सचिन प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर रवि प्रकाश सिंह, चंद्रमा सिंह, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।



