जैन धर्म के लोगो ने दशलक्षण पर्व के दूसरा दिन मार्दव धर्म के रूप में मनाया

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नगर के ज़ीरो रोड स्थित जैन मंदिर मे दशलक्षण पर्व का दूसरा दिन को मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। इस पावन अवसर पर पंडित सुनील जैन के निर्देशन में धर्म आराधना व मंत्रोच्चार के साथ केसरिया वस्त्रों में संगीतमय धुनो पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। नगर के बेनीगंज, कर्नलगंज, तपस्थली अंदावा मे भी
दशलक्षण पर्व का दूसरा दिन हर्षोउलालस के साथ मनाया गया। उत्तम मार्दव धर्म पर प्रकाश डालते हुए पंडित सुनील जैन ने कहा कि मान के कारण ही मनुष्य में अहंकार हो जाता है। मान के कारण वह समाज एवं परिवार से दूर होते चले जाता है। जीवन में कभी भी किसी चीज का अभिमान एवं अहंकार नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार देने के साथ-साथ अधिक से अधिक समय धर्म का दें। इस अवसर पर सायंकालीन भगवान की आरती एवं बच्चों के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं विजयी।प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया गया। कल दिन रविवार को उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की जायेगी।




