देशप्रदेश

प्रेमी से बात करने पर बहन का किया कत्ल, पहचान छिपाने को चेहरे पर डाला तेजाब

आजमगढ़:पुलिस ने मृतका के भाई दिवाकर को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया. उसने बताया कि शादी तय होने के बाद भी बहन लगातार किसी से फोन पर बात कर रही थी. बार-बार मना करने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी.

आजमगढ़ जिले में एक युवक ने अपने ही बहन कीहत्या कर दी और पहचान को छुपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने प्रेमी से बात करते समय युवती को देख लिया था और उसकी हत्या कर दी. दरअसल आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम साती में 25 जून को एक युवती का शव मिला था और उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था. पुलिस उसके शिनाख्त का प्रयास कर रही थी.

कुछ समय बाद उसकी शिनाख्त 19 वर्षीय प्रेमशीला के रूप में हुई. पता चला कि प्रेम शीला जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम नहरूनपुर गांव की रहने वाली थी. पुलिस के लिए अब यह एक बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई थी कि आखिर इस युवती की हत्या किसने की. पुलिस प्रेम—प्रसंग से लेकर अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही थी. जांच में जो तथ्य मिले, उससे पुलिस को शक हुआ कि हत्यारा कोई बाहरी नहीं बल्कि घर का ही कोई सदस्य है.

पुलिस ने मृतका के भाई दिवाकर को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया. उसने बताया कि उसके बहन की शादी तय हो चुकी थी लेकिन लगातार वह किसी से फोन पर बात कर रही थी. बार-बार मना करने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो बदनामी के डर से उसकी हत्या कर दी. इसमें उसने अपने ममेरे भाई अमरजीत की मदद से उसके चेहरे को तेजाब से खराब कर दिया ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके. उसके शव को कंधरापुर थाना क्षेत्र के साती गांव में गन्ने के खेत में फेंक दिया. पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि ने बताया कि इस मामले दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके ममेरे भाई अमरजीत की तलाश में पुलिस टीमे लगा दी गयी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button