Latest

24 घंटे में मिले डेंगू के 17 मरीज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डेंगू की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में सर्वाधिक 17 मरीज अलग-अलग जगह मिले। अब तक जिले में 189 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, अति संवेदनशील मेडिकल कॉलेज में चार, गोविंदपुर में एक व तेलियरगंज में दो मरीज मिले। कौड़ियार, मेजा, राजापुर, शिवकुटी, अल्लापुर, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, सोहबतियाबाग, म्योहराबाद, मऊआइमा में एक-एक मरीज मिला है। विभाग के अनुसार, 15 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। मेडिकल कॉलेज, छोटा बघाड़ा, अल्लापुर, तेलियरगंज, गोविंदपुर, मेहंदौरी कॉलोनी समेत कई इलाकों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। पानी एकत्र नहीं करने व सफाई रखने का जोर दिया गया है। मच्छरदानी लगाकर सोने व फुल आस्तीन की कमीज पहनकर सोने को कहा गया है। बुखार आने पर डॉक्टरों को दिखाएं।

Related Articles

Back to top button