सत्य साई ट्रस्ट यूपी के सदस्य वी एन उपाध्याय का निधन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज वी.एन उपाध्याय आज अपने निवास स्थान अशोक नगर में दोपहर 11 बजे अंतिम सांस ली उन्होंने अपने पीछे पत्नी उषा उपाध्याय एवं एक पुत्र व तीन पुत्री से भरा परिवार छोड़ गए । पिछले 40 वर्षों से स्वामी के अनन्य भक्त श्री वी एन उपाध्याय श्री सत्य साई ट्रस्ट यूपी के सदस्य थे, जो यूपी और उत्तराखंड राज्य में सभी अचल ट्रस्ट संपत्तियों का प्रबंधन और स्थापना करता है। पिछले २६ वर्षों से उन्होंने प्रयाग राज की सभी सेवा गतिविधियों का नेतृत्व किया, चाहे वह कुष्ठ आश्रम, अनाथालय, मानसिक रूप से मंदों के स्कूल, गाँव, झुग्गी-झोपड़ी और अस्पताल हों, उन्हें अपने पूरे परिवार के साथ हर जगह निस्वार्थ भाव से सेवा करते देखा गया। अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क में पिछले 1996 से निरन्तर उनके सहंगरक्षक में श्री सत्य साई बाबा का जन्मदिन दुर्गा पूजा की तरह मनाया जाता रहा है। 9 बार स्वर्गीय अशोक सिंघल 23 नवंबर को अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क में बाबा के जन्मदिन समारोह में पधारे l इसी उपलक्ष में हजारों गरीब और जरूरत मंदो को नई सिलाई मशीनें दी गईं ताकि वे गरीब महिलाएं आत्मनिर्भर हो सकें। प्रयागराज की श्री सत्य साईं समिति के साथ उनका पूरा परिवार बाल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, ग्राम सेवा, झुग्गी-झोपड़ी सेवा के क्षेत्र में हजारों शहरों के गरीब और दबे कुचले लोगों की मदद करने के लिए दशकों से सभी सामाजिक कार्यों में समर्पित है।




