संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अस्थायी रूप से चयन हेतु 6 से 9 अक्टूबर तक साक्षात्कार आयोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अस्थायी रूप से मानदेय पर शिक्षकों की व्यवस्था के लिए विद्यालय वार विज्ञापित पदों के चयन हेतु राजकीय इण्टर कालेज प्रयागराज में 06 से 09 अक्टूबर तक साक्षात्कार आयोजित है।
उक्त जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक आर.एन विश्वकर्मा ने देते हुए बताया है कि 06 अक्टूबर को श्री श्यामलाल शुक्ल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अयोध्या कोरांव, श्री कृष्ण संस्कृत पाठशाला खदरहन का पूरा सिरसा, सुबोधिनी संस्कृत पाठशाला माण्डा, श्री नाथ संस्कृत पाठशाला सिरसा, लोकमान्य तिलक महारानी दीन संस्कृत म.वि लाक्षागृह हण्डिया और श्री हनुमत संस्कृत मा.वि. खीरी प्रयागराज का साक्षात्कार होगा। इसी प्रकार 07 अक्टूबर को श्री गंगेश्वर संस्कृत मा.वि. वेद विद्यालय झूंसी, राम सुमेर तिवारी संस्कृत मा.वि नारीबारी एवं श्री कृष्ण प्रणामी संस्कृत म.वि भईयों मेजा प्रयागराज का साक्षात्कार होगा। डीआईओएस ने बताया कि 08 अक्टूबर को भागवतदेशिक संस्कृत मा.वि नृसिंह मंदिर दारागंज, बैकुण्ठनाथ संस्कृत मा.वि श्री बैकुण्ठधाम अलोपीबाग तथा श्री बजांग संस्कृत मा.वि देवली फूलपुर का साक्षात्कार होगा। 09 अक्टूबर को कमलाकर संस्कृत पाठशाला शंकरगढ़, श्री महर्षि पाणिनी संस्कृत मा.वि बड़ोखर कोरांव, श्री शिव संस्कृत मा.वि सैदाबाद, श्री तीर्थराज सन्यासी मा. संस्कृत वि. झूंसी तथा श्री हनुमत संस्कृत उ.मा.वि रामबाग प्रयागराज का साक्षात्कार होगा।



