गंगा तट से

गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल होगे देश के कोने-कोने के हजारो श्रद्धालु

इलाहाबाद। ओम नम: शिवाय संस्था की ओर से गुरू पूर्णिमा कार्यक्रम 27 जुलाई शुक्रवार को ईसीसी के पीछे गऊघाट पर सुबह आठ बजे से धूमधाम से मनाया जायेगा।

 

इसमें देश के कोने-कोने से हजारो श्रद्धालु परिवार सहित शामिल होगे। सबसे पहले विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चन होगा। उसके बाद गुरू पूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो कि करीब तीन घण्टे तक चलेगा।

सभी श्रद्धालु गुरू की पूजा के बाद सत्संग मे शामिल होगे। यह सत्संग पूज्य गुरूदेव महराज के सानिध्य में होगा। वह गुरू पूर्णिमा महोत्सव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी श्रद्धालुओ को देगे। उसके बाद विशाल भण्डारा शुरू होगा। इसमें सभी श्रद्धालु परिवार सहित प्रसाद ग्रहण करेगे।

संस्था के समन्वयक समाजसेवी शांतनु ने बताया कि इस दौरान कुंभ मेले की तैयारियो पर विस्तार से चर्चा होगी क्योकि इस बार कुंभ मेला के 10 प्रमुख स्थानो पर माहभर विशाल अन्न क्षेत्र चलेगा जिसमे हजारो लोग प्रतिदिन प्रसाद ग्रहण करेगा। मुख्य स्नान पर्वो पर श्रद्धालुओ की यह संख्या मुख्य स्नान पर्वो पर कई गुना तक बढ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button