गंगा तट से

जर्जर विद्युत पोल और खुले तार सहित जन समस्या को ले कर पार्षद द्वारा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वार्ड नंबर 50 नई बस्ती में विद्युत विभाग की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका क्षेत्रीय पार्षद अधिशासी अभियंता को अवगत कराना है कि नेता नगर नई बस्ती कीडगंज विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत पीली कोठी में चार विद्युत पोल गिरकर विद्दुत् तार में अटके हैं कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है एवं हांडा पुरम कॉलोनी में सैकड़ों की संख्या में विद्युत तार् खुले गए हैं दुर्गा पूजा पार्क नेता नगर के पीछे ट्रांसफार्मर खुला रखा है दीवार नहीं है कभी भी कोई जानवर या छोटा बच्चा अज्ञानता से अंदर जा सकता है और दुर्घटना का शिकार हो सकता है नेता नगर कीडगंज मे सब विद्युत स्टेशन बना हुआ है जिसका गंदा पानी दिलीप जायसवाल पार्क के भीतर आ रहा है उसको कई बार हमने बंद कराया परंतु विद्युत सब स्टेशन द्वारा नीचे के दीवाल की ईटें को निकाल दिया जाता है जिससे गंदा पानी पार्क में आ रहा है और वहां संक्रमण फैल रहा है इन सभी संदर्भ में कई बार विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ को लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया परंतु इन सब आवश्यक कार्यो की अनदेखी जनता की जान को जोखिम में डाल सकती है आपसे आग्रह है कि तत्काल इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कष्ट करें !

Related Articles

Back to top button