संगम नगरी इलाहाबाद को मिली ट्रामा सेंटर की सौगात
इलाहाबाद। संगम नगरी इलाहाबाद् को स्वस्थ्य विभाग द्वारा ,शहर वासियों के बारह सालो के इंतज़ार के बाद ट्रामा सेंटर की सौगात मिली है।
एसआरएन अस्पताल परिसर में बने ट्रामा सेंटर का शिलान्यास 2006-7 में किया गया था। लेकिन तमाम अड़चनों के चलते पूरा नही किया जा सका था।काफी कोशिशों के बाद शिक्षा चिकित्सा मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका उदघाटन करते हुए लोगों को समर्पित किया।जिले में स्थित स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल मंडल चिकित्सालय में आज से ट्रामा में गम्भीर मरीजो का इलाज के लिए शुरु हो गया गया है 
इलाहाबाद् के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में शुरू हुए इस ट्रामा सेंटर में 20 बेड का जनरल वार्ड बनाया गया है। और दस बेड का अत्याधुनिक आईसीयू सेंटर भी तैयार किया गया है। साथ ही इस ट्रामा सेंटर में दो ऑपरेशन थिएटर भी बनाएं गए है। जिसमे एक ओटी का प्रयोग सामान्य दुर्घटनाओं के मरीजो के लिए होगा ।

और दूसरा ऑपरेशन थिएटर न्यूरो और अर्थों सर्जरी के लिए बनाया गया है। ट्रामा सेंटर में न्यूरो आर्थोपेडिक सर्जरी सहित अलग.अलग विशेषज्ञ की तैनाती रहेगी साथ ही इस ट्रामा सेंटर में अत्याधुनिक पैथोलॉजी स्थापित की गई है। इसमें मोबाइल एक्सरे मशीन सहित मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था है , साथ ही सर्जरी ,आर्थो ईएनटी न्यूरो रेडियोलोजी की भी जांच हो सकेगी । स्वरूपरानी अस्पताल में पहले से मौजूद कई अत्याधुनिक मशीनों को शिफ्ट किया गया है।ट्रामा में एमआरआई सिटी स्क्रीन जैसी अत्याधुनिक मशीनों को भी लगाया गया है
ट्रामा सेंटर का शुभारंभ करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि लंबे समय से इलाहाबाद् के लोगो के द्वार ट्रामा की मांग किया जा रहा था जिसे सरकार ने प्राथमिकता पर रखते हुए पूरा किया,उन्होंने कहा आने वाले समय से ट्रामा के साथ साथ, पूरे स्वरूपरानी चिकित्सालय को अत्याधुनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रामा और पूरे एसआरएन अस्पताल को ऑनलाइन करने की योजना तैयारी है, जिसकी सभी जानकारिया ई माध्यम से साझा होंगी। उन्होंने साफ़ तौर पर दावा किया कि इस काम को कुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इलाहाबाद् का ये एस आर एन अस्पताल मंडलीय हॉस्पिटल है। यहाँ फतेहपुर प्रतापगढ़ कौशांबी और इलाहाबाद के मरीज इलाज कराने पहुँचते है। अभी तक गम्भीर रूप से घायल मरीजो को पीजीआई लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर करना होता था।लेकिन अब संगम नगरी में ट्रामा सेंटर के शुरू होने से गम्भीर मरीजों का इलाज आधुनिक सुविधाओं से किया जा सकेगा


