Latest

मन्दिर पर अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाय – मण्डलायुक्त

(सुमित पाण्डेय )विन्ध्याचल , मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। विन्ध्यवासिनी मन्दिर पर अव्यवस्था फैलाने वालों को चिन्हित कर जेल भेजा जाय । उक्त बात नवरात्र मेला की समीक्षा बैठक के दौरान मण्डलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र ने कही । जिलाप्रशासन , पुलिस व पण्डासमाज की संयुक्त बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने कई विन्दुओ पर कड़े निर्देश जारी दिए । नगरपालिका को निर्देशित देते हुए उन्होंने कहा कि पुरानी व्हीआईपी , न्यू व्हीआईपी , कोतवाली व पक्काघाट मार्गो पर बिछाए गए चटाइयों के ऊपर काफी गन्दगी बनी रहती है इनपर लगातार झाड़ू लगता रहे। जिससे उनपर धूल , मिट्टी के अलावा छोटी छोटी गिट्टियां भी साफ रहे । गिट्टियों के कारण नंगेपाव दर्शनार्थियों को पीड़ा से बचाया जा सके । मंगलवार , बुधवार की मध्य रात्रि महानिशा पूजा की तैयारियों के लिए पुलिसअधीक्षक अजयकुमार सिंह ने रामगया घाट , तारा मन्दिर , भैरव कुण्ड , कालीखोह , गेरुआतालाब , सीताकुण्ड इत्यादि स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था की बात कही , जिसपर मण्डलायुक्त ने जिलापंचायत व विद्युत ठेकेदारों को उक्त स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था समय के पूर्ण सुनिश्चित करने की हिदायत दी । गंगानदी में नाव संचालन की बात पर मण्डलायुक्त ने कहा कि नाविकों की रोजीरोटी के दृष्टिगत तमाम हिदायतों के साथ नाव संचालन की सुविधा दी गई है । अगर निर्देशो के विपरीत कोई नाविक नाव चलाते पाया जाता है। तो उनपर तुरन्त आवश्यक कानूनी कार्यवाई की जाय। बैठक के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण भारद्वाज ,पुलिस अधीक्षक अजयकुमार सिंह ,अपरजिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ,नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह इत्यादि तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button