Latest

काधे पर निकला हनुमान दल ,बड़ी कोठी पर हुई महाआरती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से एक, श्री दारागंज रामलीला कमेटी का भव्य हनुमान दल जो पूरी सज धज के साथ निकलता था। वह इस बार कोविड-19 के कारण कमेटी ने नहीं निकाला। उसके विपरीत आज सर्वप्रथम भगवान की सवारी कार से बख्शी त्रिमुहानी स्थित पंडित सत्यनारायण पाठक के आवास पर पहुंची। जहां पुजारी संजय पाठक के द्वारा सभी का पूजन अर्चन कराया गया। उसके पश्चात भगवान की सवारी वापस कार से बड़ी कोठी के परिसर में पहुंची, जहां कमेटी के सदस्यों ने उनको अपने कंधे पर सवार करा कर परिसर के अंदर ही प्रतीकात्मक हनुमान दल के रूप में निकाला गया। अंत में हनुमान दल के सभी पात्रों को मंच पर विराजमान कराया गया और उनकी महा आरती उतारी गई। उक्त महाआरती में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश गुप्ता, अनामिका चौधरी, सुधा यादव, अनुपमा पाण्डेय, फूल चंद दुबे ,दुकान जी, राजू राय, शाश्वत तिवारी ,ऋषभ राय, सुरेंद्र गोड़, राज पांडे रामकृष्ण तिवारी राजेंद्र पालीवाल के द्वारा महा आरती उतारी गई ।उक्त अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गोड़, उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर, कोषा अध्यक्ष मुन्ना आजाद, काली संयोजक रंजन सिंह राहुल यादव, मंत्री विक्कू निषाद, पचू यादव, प्रचार मंत्री धर्मराज पाण्डेय दिव्यांश गोड़, पवन यादव , आशुतोष पालीवाल, राजकुमार केसरवानी, मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि कल हनुमान रावण संवाद की लीला होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button