प्रयागराज में अखाड़ा परिषद पदाधिकारियों ने किया गंगा पूजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज त्रिवेणी संगम प्रयागराज मे जूना अखाड़ा महामण्डलेश्वर स्वामी श्री यतिन्द्रानन्द गिरि जी महाराज रूडकी अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज निरंजनी अखाडा महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरि महाराज संरक्षक श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा ,निर्मल पंचायती अखाडे के महन्त प्रेम सिंह जी निर्मल,जूना अखाड़ा के सैक्रेटरी श्रीमहन्त मोहन भारती , सैक्रेटरी श्रीमहन्त महेश पुरी,सैक्रेटरी श्रीमहन्त शैलेद्र गिरि ,निरंजनी अखाडे श्रीमहन्त ओमंकार गिरि ने अन्य अखाडो के सन्तो के साथ कुम्भ मेला 2025 बहुत भव्य एवं दिव्य हो इस निमित्त के साथ उत्तर प्रदेश कुम्भ मेला प्रधिकरण के अधिकारियों के साथ मां गंगा जमुना सरस्वती त्रिवेणी संगम का पूजन करके स्नान किया । अक्षय वट वृक्ष के दर्शन किये ,वेणी माधव एवं अलोपी माता के दर्शन किया । साथ ही तीर्थराज प्रयाग मे अन्य देवी देवताओं के दर्शन पूजन किये । संगम सहित अन्य स्थानो पर पूजन दर्शन श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।




