Latest

परिवारिक कलह के कारण पत्नी की हत्या आरोपी हुआ गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र कच्ची सड़क निवासी रश्मि यादव की हुई हत्या घटना मामले के आरोपी को दारागंज की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके निशान देही पर पुलिस द्वारा कत्ल में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर लिया गया।घटना से सम्बन्धित पूछताछ में आरोपी ने हत्या किनवजह बताई है जिसके बाद उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही किया गया।डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा हत्या की घटना का त्वरित खुलासा करने तथा आरोपी की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिये गये आदेश व निर्देश को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दारागंज धमेन्द्र कुमार दुबे ने थाना पर मृतका के पुत्री सताक्षी द्वारा स्वयं के पिता द्वारा पारिवारिक कलह में माँ की गयी हत्या के सम्बन्ध में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था।मामले में गंभीरता से लगे प्रभारी निरीक्षक ने एसआई शैलेन्द्र पाण्डेय अन्य पुलिस की मदत से आरोपी बलश्याम यादव नि.439/10बी तिलोई कोठी कच्ची सड़क दारागंज को सात घण्टे के भीतर घर के पास से गिरफ्तार कर लिया आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button