Latest

रोशनिओ से जगमगा उठा नॉर्दन फुटबॉल अकादमी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दीपावली के अवसर पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की झलवा शाखा (विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के फुटबॉल मैदान) में आज दिवाली ग्राउंड (मैदान) पूजा का आयोजन किया गया । अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैदान पूजा में गणेश लक्ष्मी जी की पूजा एवं फुटबॉल मैदान पर १५२० मोमबत्तियों से मैदान को सजाया गया I नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की स्थापना जनवरी 2015 में हुई और तब से अब तक प्रत्येक वर्ष अकादमी के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक दिवाली पर मैदान पूजा करते आ रहे है I कार्यक्रम में अकादमी के अमन सिंह, अखिलेश, मनीष कुमार , मितेश गुप्ता, अतुल यादव, आज़ाद पांडेय, देवेंद्र कुशवाहा, कुंदन सिंह, शिवम् सिंह, शिवम् सरोज, शिवम् केसरवानी, हर्षित ओझा, इवान सिंह, धैर्य सिंह, कुमार अंश, आदित्य कुमार, आदित्य सेन, प्रवर धनराज सिंह, हर्षवर्धन सिंह, प्रथमेश त्रिपाठी, श्रीयश पांडेय, आयुष्मान पांडेय, आकाश श्रीवास्तव समेत सभी प्रशिक्षु उनके अभिभावक, पूर्व उत्तर प्रदेश टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके सुशील कुमार, सुनील निगम, पिंकी घोष, दीपमाला सिंह आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button