महेन्द्र गोयल को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष एवं विभु अग्रवाल को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना

लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। सर्वसम्मति से तय किया गया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में व्यापारी अपनी भूमिका तय करेगा आजादी के बाद से आज तक हर पार्टी ने व्यापारियों का वोट लिया और उसके दफ्तर सरकार बनाने के बाद भी व्यापारी के मुद्दों को हाशिए पर डाल दिया जाता है इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि अगले 15 दिनों में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के मुद्दे एकत्रित कर मांग पत्र तैयार करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के प्रदेश प्रमुखों को यह मांग पत्र सौंपा जाएगा इस मांग पत्र के आधार पर जो राजनीतिक दल अपनी घोषणापत्र तैयार करेंगे और सरकार बनने पर उसे पूरा करने का लिखित वादा करेंगे उन दलों को वोट देने के लिए प्रेरित करने जे लिए पूरे प्रदेश के 75 जिलों में सम्मेलन के माध्यम से आह्वान किया जाएगा। कैट एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा यह नारा दिया गया कि जो व्यापारी हित की बात करेगा वही प्रदेश और देश पर राज करेगा। कार्यसमिति की बैठक में प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी झांसी, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजधानी लखनऊ मेंकनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स का प्रदेश कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया बैठक में कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा, कैट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विभु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिनदर सिंह ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रीमा अग्रवाल, प्रवीण मिश्रा ,सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे।




