Latest

नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के द्वारा तीन करोड़ दस लाख तेहत्तर हज़ार रुपये का शिलान्यास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शहर दक्षिणी विधानसभा विधायक/उत्तर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के द्वारा वार्ड 66 मीरापुर, वार्ड 62 मालवीय नगर , वार्ड 72 नारायण सिंह नगर, वार्ड 48 तुलसीपुर , वार्ड 60 मुठ्ठीगंज भाग 2, वार्ड 73 अतरसुइया के विकास कार्यो नाली, गली, सड़क/इंटरलॉकिंग का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया । जिसकी लागत लगभग (3,10,73000 रु) तीन करोड़ दस लाख तेहत्तर हज़ार रुपये का व्यय किया गया । इसके अतिरिक्त विधायक निधि के अंतर्गत ककरा घाट पर सामूहिक विवाह घर का निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद ओम प्रकाश द्विवेदी, पार्षद रुचि गुप्ता, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, पार्षद दीपेश यादव, पार्षद पूजा कक्कड़, मंडल अध्यक्ष चौक दिनेश विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष कीडगंज मनोज कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मुट्ठीगंज किशोरी लाल जयसवाल, मण्डल अध्यक्ष नैनी दिलीप केसरवानी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा लवकुश केसरवानी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बचपन गुप्ता, क्षेत्रीय सदस्य युवा मोर्चा काशीक्षेत्र हर्ष केसरी, मण्डल महामंत्री परमानंद वर्मा, मण्डल मंत्री सचिन जायसवाल, पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि नीरज टण्डन, विनित निषाद, विनोद निषाद,आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button