Latest

कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र सरयू नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, सुबह से ही श्रद्धालु सरयू के घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते दिखे। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और नागेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने सुबह विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। स्नान के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा मेले का भी समापन हो गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई।

Related Articles

Back to top button