Latest

दक्षिणी लोकपुर कुम्हार बस्ती में नगर निगम द्वारा मकान गिरने से हड़कंप

सौंदर्यीकरण के नाम पर गरीब
कुम्हारो के मकान गिराए जा रहे

नैनी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नैनी के दक्षिणी लोकपुर कुम्हार बस्ती में तालाब के किनारे बसे गरीबों का आशियाना उजड़ने पहुंचे नगर निगम कर्मचारी का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,महानगर संयोजक भारतीय जनता पार्टी मयंक यादव, काशी प्रांत अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अगर नगर निगम अधिकारियों को यहां तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर जो मकान गिराए जा रहे हैं पहले उनको मकान बनवा करके दिया जाए उसके बाद गरीबों का आशियाना तोड़ा जाएl क्योंकि 50 वर्षों से गरीब कुम्हार पाई पाई जोड़ कर आशियाना बना करके जीवन- यापन करते हुए परिवार पाल रहा हैl भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार, नगर निगम अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि तत्काल गरीब कुम्हारो को उचित स्थान दे कर, उनका मकान बनाने के बाद ही, उनका मकान खंडित किया जाए जिससे गरीबों का शोषण ना हो सके। संजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, संयोजक महानगर मयंक यादव, काशी प्रांत अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप तिवारी,महानगर संयोजक सुनील विश्वकर्मा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य नितिन केसरवानी उर्फ बबलू, नैनी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज शर्मा सभी लोगों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की पहले गरीबों का आशियाना बताने का काम सरकार करें उसके बाद सुंदरीकरण के नाम पर मकानों को ध्वस्त किया जाए तत्काल कार्रवाई रोकने की मांग प्रदेश सरकार एवं नगर निगम अधिकारियों से की गई।

Related Articles

Back to top button