घनश्याम पांडेय 257 प्रतापपुर विधानसभा से बसपा के प्रभारी प्रत्याशी घोषित

सर्वजन का विकास व सम्मान केवल बसपा में ही सुरक्षित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जगन्नाथ पाल मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मण्डल की अध्यक्षता में 257 प्रतापपुर विधानसभा की मिया का पूरा बाजार में की गई।
डा. विजय प्रताप मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ प्रयागराज व पूर्व डा. अशोक कुमार गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मिर्जापुर मण्डल ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की योगी मोदी ने कहा था कि सरकार बनेगी तो सरकारी नौकरी देंगे। आज बेरोजगार सड़को पर घूम रहे हैं। मंहगाई कम कर देंगे गरीबी दूर कर देंगे, पन्द्रह बीस लाख रुपये खाते में आ जाएंगे मगर न मंहगाई कम हुई न गरीबी दूर हुई और न आज तक खाते में पैसा ही आया।भाजपा देश की जनता को गुमराह कर सत्ता में आयी है जिसका जबाब जनता आने वाले विधानसभा आम चुनाव 2022 में देगी। आने वाले चुनाव में आप सबकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक वोटर को सही ढंग से वोट करना है। यदि अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते है और आने वाली पीढ़ी को गुलामी से बचाना चाहते है तो बहनजी के शासन को याद करिये बसपा के शासन में किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। सभी धर्म व मजहब के लोगो को सम्मान दिया गया। नेता द्वय ने आगे बताया कि बाबासाहेब ने बहुजन समाज को एक वोट का अधिकार दिलाया और एक वोट का मालिक भी बनाया। अपने दुःखो का अंत करना है तो राजनैतिक चाभी अपने हाथ मे लेनी होगी। देश की आजादी के तिहत्तर साल बीतने को है केंद्र की सत्ता में जो सरकारे रही बहुजनो के सामाजिक राजनैतिक और आर्थिक स्थिति मे कोई अमूलचूल परिवर्तन देखने को नहीं मिला। समाज के हर क्षेत्र में लोगो को सम्मान देने का कोई काम किया तो वो बहनजी ने अपने शासन के दौरान किया।जाड़ा गर्मी और बर्षात बीत गया। चुनाव आते देखकर कृषि कानून मजबूरी में वापस लेने की बात कही।भाजपा का काम ही है फूट डालो राज करो।बसपा का काम तोड़ना नहीं बल्कि जोड़ना है। सबके साथ मिलकर सबकी सुनकर सबका अर्थात सर्वजन का सहयोग करने की बात करती है। कानून के द्वारा कानून का राज स्थापित करना बसपा का लक्ष्य है। भाजपा सरकार देश बेच चुकी है जिसने वोट दिया वो भी जिसने वोट नही दिया वो भी सब भाजपा से परेशान है।सबके विकास के लिये केवल एक पार्टी है वो है बसपा। वक्ताओं में मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबूलाल भंवरा, राजू गौतम, गुलाब चमार, अतुल कुमार टीटू , संतोष हेला, डीआर प्रधान, राजेश पासी, चौधरी सईद अहमद, अशोक बिन्द, भूपेंद्र तिवारी, अकरम चांद, राम तौलन यादव, नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी, सलीम खान, रामरक्षा चमार, जियालाल गौतम, धैर्य प्रताप साहू, राजेश तिवारी, आकाश वर्मा, प्रेम नारायण सरोज, नीरज गौतम, अमर सिंह मौर्य, राजेंद्र दिवाकर, विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश गौतम, परवीन सिद्दीकी, एडवोकेट रामबृज गौतम, एडवोकेट सैयद जी, राज कमल, ब्रिज कुमारी पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख, पुनीत पांडे, राम सजीवन पासी, प्रधान गुलाब बिन्द आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया कार्यक्रम में हजारो की संख्या मे जनसैलाब उमड़ा जहा मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य एव मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज आज़मगढ़ मण्डल डॉ. विजय प्रताप ने 257 प्रतापपुर विधानसभा से इंजीनियर घनश्याम पाण्डेय को बहन कु.मायावती के निर्देशानुसार प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया।




