अंग्रेज़ बहुतकुछ भारत से लूट लिए सिर्फ देश की संस्कृति और धर्म नहीं लूट पाए-डाँ.दिनेश शर्मा

*पहले महिलाएं शौच क्रिया के लिए सूरज ढलने का करती थीं इंतज़ार-दिनेश शर्मा*
*संविधान दिवस पर आयोजित यात्रा एवं सभा झूसी मे सम्मपन्न*
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की परिकल्पना अब साकार हो रही है। डॉ.साहब और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनो का भारत मोदी और योगी बना रहे है। पूर्व की सरकारों में चारों तरफ़ अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की कमी थी। महिलाओ को शौच क्रिया के लिए सूरज ढलने का इंतजार करना पड़ता था। इस पीड़ा को अगर किसी ने समझा तो भाजपा सरकार के मुखिया ने समझी। जिसके द्वारा भाजपा सरकार ने लगातार ग़रीबो को शौचालय, आवास, निरंतर घर-घर पहुचानें की कार्य कर रही है। उक्त बातें भारतीय संविधान दिवस एवं वीरांगना उदा देवी पासी शहादत समारोह झूंसी पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डाँ.दिनेश शर्मा ने कही और आगे बताया कि पहले लोग बिजली और पानी के लिए इंजीनियर के पास जाते थे। और आज भाजपा की सरकार में इंजिनियर स्वयं लोगो के घर-घर जाकर विद्युत और पानी का कनेक्शन दे रहे है। महिलाओ को सरकार ने मुफ्त में रसोई गैस बाटने का कार्य कर रही है। पहले लोग वारिश के पानी से खेती पर निर्भर थे लोग बारिश होने के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय करते थे। मोदी-योगी सरकार ने गांव-गांव नहरों ट्यूबेल द्वारा फसलो के सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा रही है। यही नहीं किसानो को सम्मान निधि योजना द्वारा लाभाविन्त कर रही है। आगे डाँ.शर्मा ने कहा कि महिलाओ की सुरक्षा और सम्मान के लिए नारी मिशन सहित कई योजनाएं बना महिलाओ को सुरक्षा दे रही है योगी सरकार। वीरांगना उधा देवी पासी की शहादत को प्रणाम करते हुए कहा कि उधा देवी ने अग्रेज के 32 सैनिकों को मौत के घाट उतारा और बाद में गोली ख़त्म होने पर अग्रेजों ने उनको गोली से छलनी कर दिया। अंतिम समय तक वह भारत माता की जय बोलती रही। ऐसे वीरांगना को हम नमन् करते है। 1857 से लेकर 1947 के बीच 6 लाख 32 हजार लोगों ने देश को आजाद करने के लिए कुर्बानी इस लिए दी कि देश के नागरिक को समान अधिकार और समान दर्जा मिल सके। जो पिछली सरकार आज तक नहीं दे पाई आज उसे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने वीरांगना उदा देवी पासी की शहादत को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर वोट देने का अधिकार, मौलिक अधिकार देशवासी को जीने का अधिकार, जुल्म के खिलाफ लोकतान्त्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है। आगे कहा कि अनूसूचित जाति का भाजपा में बराबर भागीदारी और सम्मान है। भाजपा सरकार भीम राव अंबेडकर के सविधान को आज पूरा कर रही है।
भारतीय संविधान दिवस एवं वीरांगना उदा देवी पासी शहादत सामारोह यात्रा एवं सम्मेलन समारोह हेतु लखनउ मे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को पीजीआई लखनऊ सड़क मार्ग द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय कौशल किशोर के नेतृत्व में 1008 वाहनों द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। समय से यात्रा बारह बजे के बाद त्रिवेणी पुरम पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी यमुनापार के जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने करते हुए कहा कि वास्तव में बाबा भीम राव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार अब अनुसूचित जाति का सम्मान और उत्थान हो रहा है। सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम समापन किया। मुख्य वक्ताओं मे सासंद बाराबंकी उपेंद्र रावत, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद रावत, सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक डॉ अजय कुमार, विधायक प्रवीण पटेल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभूति नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी आर के शर्मा ने भी सविधान दिवस समारोह पर सभा को संबोधित किया।




