Latest

दलितों और किसानों पर हमले बढ़े हैं सरकार कुछ कर नहीं पा रही है- प्रियंका गांधी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार की दोपहर प्रयागराज के गोहरी गांव पहुंचीं । जहां एक ही परिवार के चार दलितों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई है। प्रियंका ने पीड़ितों से करीब चालीस मिनट तक बातचीत की। इस दौरान जमीन पर ही बैठकर प्रियंका ने उनकी बातें सुनीं। वहां से निकलने के बाद सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि दलितों और किसानों पर हमले बढ़े हैं। सरकार कुछ कर नहीं पा रही है। प्रियंका जिस दौरान पीड़ितों के पास पहुंचीं, पुलिस ने घेराबंदी करके गांव वालों को काफी दूर कर दिया। प्रियंका गांधी के साथ कुछ अधिकारी और उनके साथ आए कांग्रेस के नेता ही पीड़ितों तक पहुंचे। प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरा परिवार दहशत के साये में है। परिवार में केवल महिलाएं हैं। पुरुष झारखंड में मजदूरी करते हैं। इन महिलाओं को नहीं पता कि अकेले क्या करें। कोई भी आकर इन्हें परेशान कर सकता है। पुलिस ने इनकी मदद नहीं की।

Related Articles

Back to top button