Latest

प्रियंका ने किया रोड शो उमड़ा जनता का हुजूम

अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में मांगे वोट

रोजगार बढ़ाने वाले संस्थानों को निजी हाथों को बेच रही- प्रियंका

12 लाख खाली पड़े सरकारी पद भरना नही चाहती- प्रियंका

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वराज्य भवन से शहर उत्तरी के उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में रोड शो कर वोट मांगे । प्रातः 10 प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे यहां पहुंची ,जहां से वह लैंड रोवर डिस्कवरी गाढ़ी की छत पर अनुग्रह के साथ बैठी । रोड शो के रास्ते में हुजूम उमड़ा था । जबर्दस्त भीड़ में छात्र, युवा, महिलायें, नौजवान , व्यापारी सहित हर वर्ग के लोग मौजूद थे । लोगों में भारी उत्साह था। श्रीमती गांधी लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन कर रही थी। उन्होंनें स्वराज्य भवन से यूनिवर्सिटी चौराहा होते कटरा नेतराम चौराहे तक एक कि.मी. लम्बा रोड शो किया। प्रियंका ने कहा कि सरकार जनता से जुड़े सवालों पर चर्चा नही करती। रोजगार बढ़ाने वाले संस्थानों को निजी हाथों को बेच रही। 12 लाख खाली पड़े सरकारी पद भरना नही चाहती । महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, नोटबंदी आदि मुद्दों पर सरकार फेल रही। एक घंटे के रोड शो के बीच नेतराम चौराहे से वह वापस एयरपोर्ट प्रस्थान कर गई। जहां से प्रतापगढ़ और अमेठी के लिए रवाना हुई । महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, बाजी राव खाडे, राघवेंद्र सिंह, सुभाष पांडेय, किशोर वार्ष्णेय , शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन , उज्जवल शुक्ला मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button