Latest
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस एन द्विवेदी की पत्नी की अस्थियां संगम में विसर्जित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज संगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस०एन द्विवेदी की पत्नी शशि द्विवेदी का दिनांक 26 नवंबर को दिल्ली में निधन हो गया था। उनका अस्थि विसर्जन आज प्रयागराज में हुआ। अस्थि विसर्जन में उनकी पुत्री सुधा एवं दामाद विजय बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, उनके तीन पुत्र राकेश द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, दिनेश द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय एवं डा०सुरेश द्विवेदी पूर्व सीएमओ प्रयागराज साथ में इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी तथा परिवार के सदस्यगण अस्थि विसर्जन के दौरान संगम पर मौजूद रहे।




