Latest

प्रयागराज शहर दाक्षिणी की सीट से नंदी को हरा कर सपा का परचम लहरेगा -हाजी सलामत उल्लाह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही सभी पार्टियों में टिकट के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है प्रयागराज की शहर दाक्षिणी विधान सभा मे सपा में भी टिकट के आवेदन कर्ता एक दर्जन के ऊपर है। इस सीट पर वर्तमान में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता विधायक है। पिछली बार सपा से परवेज़ टँकी जीते थे इस बार सपा से काफी लोगो ने टिकट के लिये आवेदन किया है जिसमे सपा के शहर दाक्षिणी के उपाद्यक्ष हाजी सलामत उल्लाह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है 1994 से से सपा से जुड़े सलामत को पार्टी के ही एक बड़े नेता ने टिकट के लिए आवेदन करने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक सपा में टिकट बंटवारे के दौरान सलामत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। सपा नेता हाजी सलामत उल्लाह पुराने समाजवादी है । और शहर दाक्षिणी के लोगो से काफी जुड़ाव रखते है । चाहे गरीबो की मदद करने का मामला हो या फिर लॉक डाउन में लोगो की मदद सभी मे हाजी सलामत उल्लाह ने दिल खोल कर लोगो की मदद की ।जिससे इलाके के लोगो मे उनकी छवि काफी अच्छी है । सलामत के शहर दाक्षिणी से एक लाख मुस्लिम वोटर है । इसलिए पार्टी भी किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगा सकती है । इस सीट पर AIMIM भी अपना कंडीडेट उतरेगी उम्मीद है कि AIMIM बाहुबली सांसद अतीक़ के परिवार से जुड़े किसी सदस्य को टिकट दे चुनाव लड़ाए ,अगर ऐसा होता है तो इसका भी फायदा सलामत उल्लाहः को मिलेगा क्योंकि इलाके में उनकी साफ सुतरी छवि AIMIM कंडिटेड से भारी पड़ेगी। इस मामले में सलामत उल्लाहः खान का कहना है की पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव से उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया है अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वो पार्टी नाम झुकने नही देंगे और उम्मीद है की जनता उनको पूरा समर्थन देगी। कैबिनेट मंत्री की सीट के सवाल पर उनका कहना है कि बीजेपी से जनता ऊब चुकी है और जिस तरह से बेरोजगारी महंगाई बड़ी है उससे नंदी को जनता सीट से उतार देगी

Related Articles

Back to top button