Latest

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के लिए आज

मतदान नौ बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक रहेगा जारी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान हो रहा है। अधिवक्‍ता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू हुआ था जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस बार कुल 9650 मतदाता है। मतदान के लिए हाई कोर्ट क्रिकेट ग्राउंड में मतदान पंडाल बनाया गया है।

28 पदों के लिए हो रहा मतदान

मतदान के लिए यहां 20 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदाता अपने क्रमानुसार मतदान कर रहे हैं। मतदान स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान का कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रहा है। 28 पदों पर अपना भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के लिए वोट मतपेटियों में बंद हो जाएंगे। मतगणना कल होगी।

Related Articles

Back to top button