स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे भगत सिंह बस्ती की पाठशाला

गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाई से संबंधित सभी की जरूरत की चीजें वितरित की गयी
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर पश्चिमी में स्थित नीवा गांव में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए चलाए जा रहे बस्ती की पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों के बीच अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन, विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक अनुपम त्रिपाठी, प्रयाग विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर उपस्थित रहे और सेवा बस्तियों में रहने वाले बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर व पढ़ाई करने में असमर्थ हैं ऐसे सभी विद्यार्थियों को अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन जी द्वारा पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरत की चीजें कॉपी, पेंसिल, रबर, टॉफी वितरित की गयी और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित उनकी समस्याओं के बारे में अभिभावकों से बात की व बच्चों का हाल चाल जाना। अखिल भारतीय सेवा कार्य प्रमुख कमल नयन ने कहा कि स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा क्रांतिकारियों के नाम पर बस्ती की पाठशाला शुरू करके गरीब बच्चों व पढ़ाई करने में असमर्थ बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है व समय-समय पर बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर पढ़ाई से संबंधित सभी जरूरत की चीजें मुफ्त में उपलब्ध करवा कर बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने का कार्य कार्यकर्ता कर रहे हैं,और कार्यकर्ता बच्चों के बीच मे जाके उनके मन मे राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर रहे और उनका मानना है कि समाज में हर वर्ग को शिक्षित होना बहुत जरूरी है और उन्होंने कहा कि यह बच्चे ही आगे चलकर भारत का भविष्य है। काशी प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री अभिलाष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फॉर सेवा के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह बस्ती की पाठशाला में सेवा बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए निशुल्क शिक्षा देने का कार्य शुरू किया है और कार्यकर्ता प्रतिदिन 1 घंटे की पाठशाला चला रहे है और आने वाले समय में स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर के क्रांतिकारियों के नाम से बस्ती की पाठशाला चलाई जाएगी। इस दौरान खुशी चौधरी, अभिजीत पांडेय, नीरज बेलवाल, पिंटू तिवारी, मिथुन निषाद, अश्वनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




