Latest

शेफाली जरीवाला ने कंबल और फूड पैकेट्स बांटकर सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । बॉलीवुड की कांटा गर्ल शेफाली जरीवाला ने इस बार अपना बर्थडे बहुत अलग ढंग से मनाया हैं। उन्होंने इस बार कोई बड़ी बर्थडे पार्टी ना रखकर अपना जन्मदिन गरीब बच्चो के साथ केक काटकर मनाया हैं। शेफाली ने अपने पति पराग त्यागी के साथ मिलकर गरीबों में कंबल और फूड पैकेट्स बांटे हैं। उन्होंने ने इस बार किसी से बर्थडे गिफ्ट्स भी नहीं लिए हैं। बर्थडे गिफ्ट्स की जगह उन्होंने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की हैं और साथ ही साथ अपना भी ब्लड डोनेट किया है। इस बात की जानकारी स्वयं शेफाली ने बातचीत करते हुए कहा कि, इस बार मैंने अपना जन्मदिन बिल्कुल साधारण तरीके से मनाया हैं। मैं और मेरे पति पराग ने मिलकर गरीब बच्चों के साथ केक काटा और गरीबों में कंबल और फूड पैकेट्स भी बांटे हैं। तो इस तरीके से हमने अपना जन्मदिन मनाया हैं। मैंने इस बार लोगों से गिफ्ट ना लेकर उसके जगह ब्लड डोनेट करने की अपील की हैं और मैने खुद भी अपना ब्लड डोनेट किया है। अंत में उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि, बस मेरे पति पराग की रिक्वेस्ट पर हमने साथ में डिनर करने का सोचा है। और मैं अपने फैंस से यही गुजारिश करुंगी की हमेशा मुझे ऐसे प्यार दे और सपोर्ट करें। वर्कफ्रंट के बारे में बताते हुए शेफाली ने कहा कि वे जल्द ही रात्रि के यात्री 2, क्लास ऑफ 22 और एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button