कोटेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत से राशन वितरण में भ्रष्टाचार- प्रमिल केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।आज जनहित संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक समिति कार्यालय में हुई। बैठक में प्रमिल केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज में अधिकांश कोटेदार राशन वितरण में घोटाला कर रहे हैं। जिसकी जानकारी प्रयागराज के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को है। इन्हीं की मिलीभगत से प्रति राशन कार्ड 2 किलो अनाज की कटौती हो रही है ।साथ इस माह दिए गए चने की पैकेट को भी खोल कर आधा दिया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप चौरसिया ने कहा कि नैनी बाजार एवं कोठापार्चा मुट्ठीगंज बलुआ घाट बहराना स्थित कोटेदार अधिक भ्रष्टाचार मचाए हुए हैं। इनको ना तो अधिकारियों का डर और ना ही शासन प्रशासन का यह लोग खुलेआम लूट मचा हुए हैं । यहां तक की अंगूठे की मशीन में अंगूठा लगाने के बाद भी जनता को वापस लौटा दिया जाता है। इन कोटेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इनका कोटा बर्खास्त किया जाए ।बैठक में सर्व श्री शलभ पांडे. रवि शुक्ला. अभिलाष केसरवानी. सत्येंद्र केसरवानी. पहलाद यादव .प्रवीण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।



