Latest

मयूर नृत्य व ब्रज की फूलों की होली ने मंत्र मुग्ध किया, यूपी महोत्सव चौथी सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 14वें यूपी महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक सन्ध्या में मयूर नृत्य व ब्रज की फूलों की होली ने मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह, प्रिया पाल और पवन पाल ने चौथी सांस्कृतिक सन्ध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यूपी महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ सुजित अलबेला झांकी ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना देवा श्री गणेशाय देवा पर भावपूर्ण नृत्य से कर भगवान गणेश के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की।
भगवान गणेश के चरणों में समर्पित इस प्रस्तुति के उपरान्त सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने आज बिरबृबिरज में होरी रे रसिया पर आकर्षक नृत्य के जरिए ब्रज की लठमार होली की मनोरम छटा बिखरी।
मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी लाल पर नृत्य के माध्यम से ब्रज की फूलों की होली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में सुजीत अलबेला, पारुल अलबेला, अंकित, आकाश, अंकिता, शिवम, इशान्त, नेहा, सुभाषिनी, पंकज और विनोद ने वृंदावन में नाचे मोर मै भी नाचूँगी पर आकर्षक मयूर नृत्य की सुखद प्रस्तुति दी। इसके पूर्व आज दिन में आयोजित यूपी टैलेंट हण्ट के नृत्य की सेमीफाइनल प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों पर थिरक कर अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित की। इसी क्रम में बच्चों और युवाओं ने मेहंदी, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक रचनात्मक प्रतिभा से लोगों को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button