सपाइयों ने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को दिखाया काला झंडा

प्रतापपुर,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रतापपुर विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अनुप्रिया पटेल का काफिला जा रहा था जैसे ही काफिला प्रतापपुर तिराहे पर पहुँचा, तभी सपा नेता एस० बी० यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के काफिले को काला झंडा दिखाते हुए अनुप्रिया पटेल वापस जाओ, योगी सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वही सुरक्षा बलों को नीचे उतर कर सपा कार्यकर्ताओं को काफिले के आगे से सपा कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा। तब जाकर काफिला आगे बढ़ा। सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा काली पट्टी बांधते हुए अनुप्रिया पटेल के काफिले को काला झंडा दिखाया गया। नवीन कृष्णा जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी, जीत लाल बिंद पूर्व प्रधान, आकाश यादव, अशोक यादव, चेतरा, राजू पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




