विंध्याचल में तीर्थ पुरोहित को मारे जाने की घटना का प्रयाग के तीर्थ पुरोहित ने की घोर निंदा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग के तीर्थ पुरोहित पंडित राजेश पाठक के घाट पर एक बैठक हुई। बैठक में मिर्जापुर के जिला अधिकारी से तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से तथा माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से मांग किया है की उत्तर प्रदेश के जितने भी तीर्थ पुरोहित हैं यह ब्राह्मण हैं वह भारतीय जनता पार्टी के कट्टर समर्थक व वोटर हैं। उनके साथ हो रहे अन्याय अत्याचार पुलिस के द्वारा अपराधियों जैसा व्यवहार जिसकी घोर निंदा करता हूं ।तीर्थराज प्रयाग के तीर्थ पुरोहितों की बैठक में एक स्वर से ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करना चाहिए । और उन पर मुकदमा चलाना चाहिए।ताकि भविष्य में तीर्थ पुरोहित ब्राह्मण के साथ ऐसी गलती ना करें। बैठक में राजेश पाठक वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित प्रयागराज सोनू तिवारी जी प्रशांत तिवारी मोनू तिवारी सूरज पांडे मनोज शर्मा अजय शर्मा मयंक भाइयों कन्हैया शर्मा गुड्डू बाबू राजू पाठक संजय पाठक अशोक तिवारी बबलू काला दीपू काला दीपू काला चंदन काला शरद शर्मा गोपाल जी शर्मा राजा शर्मा पवन शर्मा तथा अन्य तीर्थ पुरोहितों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया




