Latest

सपा नगर कार्यालय पर लोक बन्धु राजनारायण व बाबू जवाहर सिंह की पुन्यतिथि पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय चौक मे लोक बन्धु राजनारायण व पूर्व ज़िलाध्यक्ष बाबू जवाहर सिंह की पुन्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सादगी से मनाई गई।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे अन्याय के खिलाफ मुखर हो कर डॉ लोहिया के साथ आन्दोलनो मे फढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले राजनारायण और समतामूलक समाज और समाजवाद के पुरोधा बाबू जवाहर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।श्री इफ्तेखार ने राजनारायण की 35 वीं पुन्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर आज़ादी के आंदोलन मे सक्रिय भागीदारी निभाने और जनता पार्टी की सरकार मे स्वास्थ मंत्री बन कर गाँव गाँव चिकित्सा सुविधा पहुँचाने की पहल करने वाला सच्चा समाजवादी बताया।रवीन्द्र यादव ने बाबू जवाहर सिंह की सादगी से प्रेणा लेने का युवाओं का आहृवान किया।बाबू जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे।पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,मोइन हबीबी ,महेन्द्र निषाद ,संगीता मालवीया शर्मा ,अब्दुल समद ,सै०मो०अस्करी ,पंकज साहु ,हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,सै०आसिफ हुसैन ,विशाल सिंह ,अंकित कुमार पटेल ,जयभारत यादव ,ताहिर उमर ,आसिफ अंसारी ,सोनू पासी ,करन यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button