Latest
रुकमणी सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को निशुल्क वस्त्र वितरण किए

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रुकमणी सेवा संस्थान प्रयागराज में जरूरतमंदों को निशुल्क वस्त्र वितरण किए गए जिसमें कि रुकमणी सेवा संस्थान द्वारा प्रयागराज रेलवे स्टेशन प्रयागराज संगम तट पर रहने वाले गरीब वृद्ध और साथ ही फुटपाथ में रहने वाले कुछ अत्यधिक जरूरत मंद व्यक्तियों तक पहुंचाए गए। आप सभी से निवेदन है कि यूं ही रुकमणी सेवा संस्थान प्रयागराज में आर्थिक सहयोग एवं वस्त्र भोजन आदि उपस्थित कराएं। ताकि हर जरूरत मंद तक संस्थान सेवा पहुंचाती रहे। मैं रुकमणी सेवा संस्थान महानगर कोषाध्यक्ष प्रयागराज संस्थान के सभी सहयोगी का आभार व्यक्त करता हूं । जिन्होंने हम तक वस्त्र आदि पहुंचाए एवं सभी सदस्यों पदाधिकारियों का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।



