Latest

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गुरूवार सुबह विधिक कार्रवाई की। नवाबगंज के दुबरा जगदीशपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह (38वर्ष) पुत्र दशरथ एक पुत्र और एक पुत्री एवं पत्नी कुसुमदेवी का भरण-पोषण करने के लिए प्राइवेट काम करता था। वह बुधवार रात मोटर साइकिल से कहीं जाने के लिए निकला। लेकिन रास्ते में कसारी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रही थी । लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से तहरीर लेकर गुरूवार सुबह विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button