Latest

संगम अपार्टमेंट बाघमबारी गद्दी के पास चतुर्थ तल पर लगी आग

9 लोगों के जीवन को सुरक्षित बचा लिया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज संगम अपार्टमेंट बाघमबारी गद्दी के पास चतुर्थ तल पर आग लगने की सूचना मिली। तत्काल आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल मैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी व अग्निशमन अधिकारी दो फायर टैंकर मय यूनिट के सहित घटनास्थल हेतु रवाना हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि संगम लिंक अपार्टमेंट्स सी ब्लॉक फ्लैट नंबर- 401,चतुर्थ तल पर आग लगी थी। जिसे मेरे व अग्निशमन अधिकारी सिविल लाइन के कुशल मार्गदर्शन में फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारियों द्वारा उक्त भवन में लगे फिक्स्ड फायर फाइटिंग सिस्टम होजरील व हौज पाइप के माध्यम से तथा फायर टैंकर से एक लाइन हौज पाइप बिछाकर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया तथा मकान की ऊपरी मंजिल पर निवास कर रहे। परिवार के सदस्यों क्रमशः (1) सीमा दुबे पत्नी आमोद कुमार दुबे उम्र 50 वर्ष (2)स्तव्य पराशर पुत्र अंकित पराशर उम्र 9 माह (3) सीता विश्वकर्मा पत्नी दीपक विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष (4)एसके सिन्हा पुत्र स्वर्गीय जी एस सिन्हा उम्र 60 वर्ष (5)प्रीति मौर्या पत्नी आशीष मौर्या उम्र लगभग 32 वर्ष (6) प्रिया मौर्या पुत्री प्रीति मौर्या उम्र लगभग ढाई वर्ष (7) डॉक्टर बी एल पटेल उम्र लगभग 50 वर्ष (8)बबीता मौर्या पुत्री लालचंद मौर्या उम्र लगभग 22 वर्ष (9)सतीश सिंह पत्नी एसबी सिंह उम्र लगभग 52 वर्ष को सकुशल जीवित सुरक्षित भवन की ऊपरी मंजिल से भवन में स्थापित सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतारकर उनके जीवन को सकुशल बचाया गया इस प्रकार पुरुष महिला व बच्चे कुल मिलाकर 9 लोगों के जीवन को सुरक्षित बचा लिया गया। आग से फिज़ इन्वर्टर, अन्य इलेक्टिक समान जल गए लगभग 02 लाख की क्षति प्रतीत हुआ। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हुए जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button