अशोक गौतम बने प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी

बसपाइयों ने दी बधाई
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन सुश्री मायावती ने बीएसपी संगठन में एकबार फिर उलटफेर करते हुए पूर्व राज्यमंत्री व प्रयागराज में सर्वसमाज में लोकप्रिय नेता अशोक गौतम को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दो महीने से प्रयागराज मण्डल में लगातार बहुजन समाज पार्टी में संगठन का बदलाव हो रहा है जिससे संगठन में अनिश्चितता का माहौल बनता जा रहा था। बसपा प्रमुख मायावती ने सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों को नए ढंग से जिम्मेदारी सौपी है ताकि बसपा के घोषित प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताया जा सके। सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज मण्डल में संगठन में ब्यापक परिवर्तन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री अशोक गौतम को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है।



