Breaking: जर्जर छात्रावास का पिछला हिस्सा गिरा दो बच्चे दबे, दोनो की मौत
इलाहाबाद । शंकर लाल भार्गव मार्ग पर स्थित सेवा समर्पण संस्थान प्रयाग राज बनवासी छात्रावास का पिछला हिस्सा अचानक शाम को गिर गया जिसमें 2 छात्र दब गए। हालांकि मसक्कत के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर बाद में दुखद सूचना मिली कि दोनों बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मौके पर थाना किटगंज के स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य शुरू किया गया था बच्चों को निकालने में सफलता तो मिल गई लेकिन गम्भीर रूप से घायल होने के कारण इन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग बहुत पुुरानी और जर्जर हालत में बताई जाती है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को पहले से दी जा चुकी थी लेकिन प्रशासन ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बृजवासी समाज स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य किया गया घटना केे बाद क्षेत्र में काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
दरअसल आज देर शाम इस खबर के बाद सनसनी फैल गई जिसमे पता लगा कि थाना कीडगंज स्थित शंकर लाल भार्गव मार्ग पर बृजवासी छात्रावास का पिछला हिस्सा गिरने से एक लड़का और एक लड़की दब गए आनन फानन लोगों ने रेस्क्यू शुरू किया।
पहले एक बच्चे को निकाला गया । फिर दूसरे को भी निकलने में सफलता मिली लेकिन दोनों बुरी तरह से जख्मी थे।दूसरे बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुआ।
महापौर पहुंची मौके पर

सूचना प्राप्त होते ही स्थल पर महापौर अभिलाषा नन्दी गुप्ता भी पहुंची तथा मुआयना किया। जानकारी के अनुसार महापौर को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है।


