Latest

परिवार परामर्श केंद्र कमेटी ने परिवारों को बिखरने से बचाया

 

पुलिस लाइन प्रांगण में घरेलू मामलों की हुई सुनवाई

मामलों की सुनवाई करते समिति सदस्य

महोबा ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन पर पुलिस लाइन प्रांगण में परिवार परामर्श केंद्र कार्यक्रम समस्त सदस्यगणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 04 मामलों को सुना गया। जिसमें परिवार परामर्श के सदस्यों के सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर करते हुये 02 परिवारों का आपसी समझौता कराकर खुशी-खुशी वापस घर भेजा गया एवं अन्य मामलो में अगली तारीख दी गई है। परिवार परामर्श के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सैनजीत सिंह, प्रभारी महिला थाना उपनिरीक्षक शिल्पी शुक्ला, मकां. रेखा देवी, मकां. कविता देवी, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, शिवकुमार गोस्वामी, मो. हनीफ, आदि सदस्यगणों की मौजूदगी सराहनीय रही।निस्तारित किये गये मामलों में भाग्यवती पत्नी मोहनलाल निवासी दाऊपुरा थाना श्रीनगर व गोमती पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम जुझार के मामले शामिल रहे। गौरतलब हो कि घरेलू मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निस्तारण कराने के लिए परिवार परामर्श समिति कारगर साबित हो रही है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button